Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, बारिश-आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार, 29 मई के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मैदानी जिलों में दोपहर बाद आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। येलो अलर्ट के तहत मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad