उत्तराखंड मौसम: राज्य के इन जनपदों में भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी, 3 सितंबर तक का जारी हुआ पूर्वानुमान

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, नैनीताल, चंपावत जनपद में अगले चार दिन भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग ने आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों के कई स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं 1 से 3 सितंबर तक राज्य के देहरादून, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad