उत्तराखंड मौसम अपडेट: राज्य के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, आपातकालीन परिचालन केंद्र ने DM को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य के कई जिलों में रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज रविवार 25 सितंबर को राज्य के देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 6:00 बजे उत्तराखंड के लिए तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान जारी कर नैनीताल ऊधमसिंह नगर और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार भारी वर्षा के संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा साथी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर , देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी वर्षा हेतु चेतावनी के दृष्टिगत सावधानी बरतने हेतु पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्का से मध्य भूस्खलन चट्टान गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना जताई है साथ ही कहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों और नदियों का जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है तथा बिजली गिरने की संभावना से जानमाल का नुकसान भी हो सकता है मौसम विभाग ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए नदी नालों के पास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने के साथ सुरक्षित स्थान पर रहने की जरूरत बताई साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा बिजली की गर्जन को देखते हुए बिजली से संचालित वस्तुओं से दूर रहने की भी बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad