उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार 13 जुलाई के लिए राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि कई जिलों में बिजली गिरने, तेज बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं की संभावना है, ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान है।
पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। इसके चलते मार्गों के बाधित होने की संभावना को देखते हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी की जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा न करें और मौसम से संबंधित अद्यतन जानकारी पर नजर बनाए रखें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश