उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने गंगनहर में लगाई छलांग!
हरिद्वार। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते गंगनहर में छलांग लगा ली। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस के गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर युवक युवती की खोज शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि आज सुबह एक युवक व युवती ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को गंगनहर में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें असफल रहे।
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया परंतु अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। हरिद्वार से जल पुलिस की बोट मंगाई गई जिसके बाद से तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस को मौके पर बाइक बरामद हुई जिसके आधार पर नहर में कूदने वाले लड़का लड़की की पहचान सुधांशु पुत्र संजय कुमार निवासी सलेमपुर राजपूताना उम्र करीब 20 वर्ष एवं युवती की पहचान निवासी कृष्ण नगर के रूप में हुई। बताया जा रहा युवती नाबालिक है तथा दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था यह भी बताया जा रहा है दोनों के परिजन इस रिश्ते से नाखुश है।
कोतवाली गंगनहर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी कि बीटी गंज क्षेत्र में स्थित गंगनहर के नीले पुल के ऊपर से एक लड़का एक लड़की पानी में कूद गये हैं। फिलहाल अभी सर्च अभियान जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी