उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; इन जिलों में बर्फबारी और बारिश के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पहाड़ी जिलों में जहां बर्फबारी और बारिश की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ठंड में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।
फिलहाल पूरे राज्य में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन में धूप से गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। दिन-रात के तापमान में अंतर की वजह से कई जगह लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी भी होने लगी है।
मौसम विभाग ने 5 नवंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि 6 से 8 नवंबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी इलाकों जैसे देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर और रुद्रपुर में सुबह-शाम घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश