उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत कई जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने या अन्य नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक