(मौसम अपडेट) उत्तराखंड में प्री-मानसून ने दी दस्तक, बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में इस बार मई का महीना बारिश के लिहाज से काफी बेहतर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश में सामान्य से 80 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने चार जून तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि चार जून तक मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम सक्रिय रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। पांच और छह जून को पहाड़ी जिलों में फिर से बारिश की संभावना है, वहीं हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
इस बार मई महीने में पूरे उत्तराखंड में औसतन 116.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य आंकड़ा 64.7 मिमी होता है। सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर में और सबसे कम यूएसनगर में रिकॉर्ड की गई। अकेले देहरादून जिले में 123 मिमी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया।
देहरादून में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा। जिलेभर में 5.6 मिमी बारिश हुई, जिससे रात को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। कई जगह लोगों ने पंखे-कूलर की जगह चादर ओढ़नी शुरू कर दी है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (07 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल