आजम खान के करीबी नेता के होटल पर चला बाबा का बुलडोजर
रामपुर। सपा नेता आजम खान के करीबी और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ साबी के होटल पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया. जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने होटल को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया।
होटल की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है. सपा नेता उज्ज्वल साबी से जिला प्रशासन पहले भी काफी जमीन कब्जा मुक्त करवा चुका है. प्रशासन ने सपा नेता को भू माफिया भी घोषित किया है।
कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के कौशल गंज में नैनीताल रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ साबी का ‘अपना पंजाब’ नाम से होटल था, जो सरकारी जमीन पर बना हुआ था. जिसको प्रशासन ने बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त करवा दिया. प्रशासन की इस कार्यवाही के बारे में बताते हुए एडीशनल एसपी संसार सिंह ने बताया कि उज्जवल सिंह दीदार उर्फ साबी बिलासपुर का माफिया है. इनके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जो नैनीताल की ओर जा रहा है उस पर एक होटल अवैध रूप से बना रखा था, जिसको पुलिस प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया।
संसार सिंह ने बताया कि इस होटल कि कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है. उज्ज्वल सिंह दीदार को भूमफिया भी घोषित किया गया है. इस मामले में आगे अन्य विधिक कार्यवाही जारी है. गौरतलब है कि यूपी में भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. अलग अलग जिलों में प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी