65 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में मिला शव, हत्या से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प।
अमरोहा। जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा राजपूत जिले में अपने मायके में रह रही एक महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। वह शनिवार देर रात कूड़ा फेंकने के लिए जंगल में गई वापस नही आई तो ढूढ खोज करने पर रविवार सुबह उसका शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला।
घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के नग्न अवस्था में मिलने के कारण दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कमला (65) की शादी रामपुर जनपद में सैदनगर थानाक्षेत्र के कल्लू वाली मढैया निवासी रामवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति रामवीर की मृत्यु हो गई थी। कमला की कोई संतान भी नहीं थी, इसलिए करीब 15 साल पहले भाई डालचंद कमला को अपने घर ले आया था। करीब 9 साल पहले डालचंद की भी मौत हो गई थी। कमला अपने मायके में रहकर ही अपना जीवन यापन कर रही थी। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह कूड़ा फेंकने के लिए जंगल में गई थी। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी