हाईकोर्ट में जज के तबादले पर बवाल, वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी – बोले, यहां नहीं बैठने देंगे!”

ख़बर शेयर करें 👉

प्रयागराज। दिल्ली हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के बंगले से 15 करोड़ रुपये मिलने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। वकीलों ने साफ कहा कि वे ट्रांसफर किए गए जज को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बैठने नहीं देंगे।

शनिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट के जज न्याय मूर्ति यशवंत वर्मा के बंगले से 15 रुपए मिलने के बाद उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादला किए जाने पर गहरी आपत्ति जताई है। जिसके चलते अब यह मामला पूरी तरह से गरमा गया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए इमरजेंसी मीटिंग तक बुलाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कडा रूख अपनाते हुए ट्रांसफर का जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश

बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अब वकीलों को साथ लेकर बड़ी मुहिम में जुट गए हैं। वकीलों का कहना है कि इस मामले को लेकर यदि जरूरत पड़ती है तो वह आंदोलन करने को तैयार है। इस मामले को लेकर वकीलों द्वारा सोमवार को प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज को इलाहाबाद हाई कोर्ट में भेजे जाने की कार्यवाही पर सख्त ऐतराज जताते हुए सोमवार को एसोशिएशन की आम सभा की बैठक बुलाई है और कहा है कि ऐसी स्थिति में हम ट्रांसफर करके भेजे गए जज को यहां पर नहीं बैठने देंगे और आवश्यकता पड़ती है तो काम को भी ठप्प कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad