सीबीएसई बोर्ड ने किया कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी,…..ऐसे करें चेक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा केवल एक दिन 17 जुलाई को ली गई थी। वहीं कंपार्टमेंट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 जुलाई से 20 जुलाई तक चली थीं। तबसे छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आज बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कक्षा 12 में कुल 1,25,705 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था।। जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा दी है, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करना होगा।
ऐसे करें चेक –
◾सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
◾कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
◾अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक करें।
◾सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करें

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी