Rashifal 6 June 2022: इन 5 राशि वालों पर होगी धन की बौछार, जानिए आज का राशिफल

ख़बर शेयर करें 👉

सोमवार, 6 जून 2022
मेष राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेमी जोड़ो में विवाद हो सकता है.

वृष राशि
किसी महत्वपर्ण कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. भाईयों के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. प्रेमी जोड़ों को कोई सरप्राइज मिल सकता है. बिजनेस में विस्तार के लिए आज का दिन शुभ है. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे.

मिथुन राशि
आज स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. फिजुलखर्ची से बचें. किसी कार्य में आई बाधा से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. सावधान रहें, क्रोध पर काबू रखें. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंध में अनबन हो सकती है.

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. कार्यों में मिली सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. कारोबार में विस्तार हो सकता है. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सिंह राशि
आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है. वाद-विवाद से बचें, नहीं तो कानूनी मामलें में फंस सकते हैं. इस राशि के कारोबारी रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. प्यार के रिश्तों में नया मोड़ आएगा. छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है. किसी तीसरे के चलते लवमेट से विवाद हो सकता है.

कन्या राशि
पारिवारिक जिम्दारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस में उत्तम लाभ होगा. दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. ऑफिस से कोई गुड न्यूज मिल सकती है. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

तुला राशि
आज दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. घर से निकलते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं. उधारी दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. इस राशि के प्रेमी जोड़े घर पर शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

वृश्चिक राशि
आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. नौकरी में तरक्की संभव है. कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है. लवमेट के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

धनु राशि
परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. लंबी समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है. लवमेट के तरफ से महंगे तोहफे का डिमांड हो सकता है.

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे. माता-पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ शॉपिगं पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. कहीं भी निवेश करने से पहले परिवार के लोगों से विचार-विमर्श कर लें. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है.

मीन राशि
आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है. आज आप भविष्य को लेकर कोई प्लान बनाते हैं तो उसमें अवश्य सफलता मिलेगी. बिजनेस में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad