उत्तराखंड क्रांति दल की कमान एक बार फिर काशी सिंह ऐरी के हाथ
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की कमान एक बार फिर वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के हाथ में आ गई है। देहरादून में हुए महाधिवेशन में उन्हें पाटी का नया केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। श्री ऐरी ने स्पष्ट किया कि उक्रांद स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने समेत तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय को जाएगी।
उक्रांद महाधिवेशन में उत्तराखंड में भू कानून लागू करने पर जोर दिया गया। उत्तराखंड में मूल निवास की सीमा 1950 को तय करने, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण और एच समान पेंशन देने की मांग भी उठाई गई। उक्रांद ने मांग उठाई कि राज्य के हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी में रखा जाए। उत्तराखंड में पर्यटन व और तीर्थाटन को उद्योग का दर्जा देने की मांग भी उठाई।
महाधिवेशन में निवर्तमान अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र पंवार, नारायण सिंह जंतवाल, बी डी रतूङी, पुष्पेश त्रिपाठी, एपी जुयाल, हरीश पाठक, चंद्रशेखर कापङी, सुरेंद्र कुकरेती, लिया पुरोहित, आपके गुसाईं,:सुनील ध्यानी आदि मौजूद थे

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद