खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
जवाली (खौड़)। जवाली क्षेत्र की खौड़ ग्राम पंचायत में शनिवार को आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने शिरकत की। शिविर के दौरान मंत्री कुमावत ने किसानों और पशुपालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
मंत्री कुमावत ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने, कृषि औजारों पर सब्सिडी, डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, बिजली, पानी, पशुपालन और कृषि से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और इसके लिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें।
ग्रामोत्थान शिविर में कृषि, पशुपालन, बिजली, राजस्व और पंचायत राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर के दौरान किसानों और पशुपालकों ने योजनाओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका विभागीय अधिकारियों और मंत्री द्वारा जवाब दिया गया।
इस अवसर पर निर्देशक राजेश चौहान, प्रशासक दुर्गा दाधिच, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सीरवी, उपसरपंच मालम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, तहसीलदार मोहनलाल, बीडीओ नारायण सिंह राजपुरोहित, जवाहरलाल परिहार, पूर्व सरपंच रूपेश दाधिच, पूर्व उपसरपंच नंदकिशोर परिहार, समाजसेवी श्रवण सिंह राव नादाणा, निंबाड़ा उपसरपंच बलवंत सिंह, वार्ड पंच सोहनलाल सोलंकी, किरण परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!