आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
मंगलवार, 01 सितंबर 2026
मेष राशि
मेष राशि वालों को धन लाभ आज हो सकता है। जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए आप आज कुछ नए प्रयास भी करेंगे और खर्च भी बढ़ सकता है। जरूरी कामों को टालना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, परिवार के साथ थोड़ा समय बिताने से मन भी खुश रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की आज दिनभर किसी न किसी काम में व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी रखना जरूरी रहेगा। इसके अलावा संतान के साथ समय बिताने बाहर जा सकते हैं। आज अच्छी खबर आपका मूड बेहतर कर सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। हालांकि, वर्तमान नौकरी में बने रहना ज्यादा लाभदायक हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बाद में परेशानी हो सकती है। अपने अनुभव के दम पर आप किसी कठिन परिस्थिति को आसानी से संभाल लेंगे।
कर्क राशि
आज धन और सफलता दोनों आपके कदमों के साथ चलते नजर आएंगे। काम के सिलसिले में कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। काम से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार की तरफ से भी आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा, लेकिन आपकी कोई लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी कोई आदत परिवार के लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, आज शाम का समय आपके लिए सुकून भरा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन लकी रहेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी का अच्छा अवसर मिलने से घर में उत्साह और उम्मीद बढ़ेगी। आप किसी पार्टी में भी आज जा सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको भीतर से हल्का महसूस कराएगी। पुराने तनाव से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा और रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी प्यार और खुलकर बातचीत करने से दूर हो सकती है। संतान के साथ घूमने की योजना दिन में नई खुशी भर देगी।
वृश्चिक राशि
आज दिन आपके लिए खास रहेगा और आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सपना अब धीरे-धीरे हकीकत की ओर बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। धन से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है।
धनु राशि
आज मन की बात कहने से रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। मेहनत और समझदारी से आप विरोधियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे।
मकर राशि
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपनी जरूरी बातें हर किसी के साथ शेयर करने से बचें। जिम्मेदारियों में लापरवाही करने पर पिताजी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी काम आ सकती है।
कुंभ राशि
नौकरी के लिए आवेदन करना आगे चलकर करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है। आज दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम खुद करने की आदत आपको आगे बढ़ाएगी। दिनभर सकारात्मक माहौल बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
आज आपको अपने काम पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। किसी पारिवारिक मामले को समझदारी से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। कोई पुरानी चिंता भी आज धीरे-धीरे दूर होती नजर आएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना