लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना
लालकुआं। लालकुआं नगर से सटे वीआईपी गेट स्थित वर्मा कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर बड़े भाई से कहासुनी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता को पहले ही खो चुके परिवार पर इस दुखद घटना ने गहरा असर डाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्मा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय संजय सक्सेना की पुत्री राखी सक्सेना बिंदुखत्ता स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर उसके 16 वर्षीय बड़े भाई ने उसे फटकार लगाई थी। इसके कुछ समय बाद किशोरी अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
घटना का पता चलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता की मौत के बाद मां संभाल रही थीं तीन बच्चों की जिम्मेदारी
बताया गया कि किशोरी की मां ममता सक्सेना सिडकुल स्थित एक कंपनी में मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। परिवार पहले ही पिता को खोने का दुख झेल रहा था। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से इलाके में भी शोक का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी
आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (14 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!