आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

रविवार,18 सितंबर 2022
मेष राशि

आज आप खर्च में संयम बनाए रखें। अनावश्यक कारणों पर भी धन खर्च हो सकता है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी। आज का दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ राशि
आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता का अनुभव करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। अपने उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे। आर्थिक योजना बना सकेंगे। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आप के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज आप उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे। अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है। स्वादिष्ट भोजन करेंगे और सगे- सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे। वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपको खर्च पर काबू रखना होगा।

कर्क राशि
परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। किसी उलझन के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है। किसी के साथ संघर्ष या विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग ना रहने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कानूनी मामलों में सजगता के साथ आगे की ओर बढ़ें। आपकी प्रतिष्ठा को कलंक लगने या आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सिंह राशि
आज आपको लाभ होने की संभावना है, परंतु आपका मनोबल स्पष्ट न हो, तो मिला हुआ अवसर भी खो सकते हैं। मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी। यात्रा होने की भी संभावना है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी हैं। नए काम का आयोजन सफल होगा। व्यापार करने वालों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है। पदोन्नति की संभावना है। अधिकारी से लाभ होगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी काम पूरे होंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

तुला राशि
साहित्य में रुचि रखनेवाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा। नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। किसी लंबे सफर पर या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। विदेशगमन और विदेश स्थित आपके रिश्तेदार या दोस्तों से बातचीत की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान के मामले में चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज सावधानीपूर्वक आगे बढ़े और महत्वपूर्ण काम आज हाथ में न लें, तो अच्छा होगा। उग्र स्वभाव और खराब व्यवहार के कारण आप तकलीफ में आ सकते हैं। आपको समय से भोजन नहीं मिलने की आशंका बनी रहेगी। आपको गलत और गैरकानूनी काम से आज दूर ही रहना चाहिए। दुर्घटना की भी आशंका है। किसी बात का डर हो, तो ध्यान करके मन को शांत रखें।

धनु राशि
आज आपको वित्तीय लाभ हो सकेगा। नौकरी में लाभ और आय में वृद्धि होगी। सहकर्मियों से मदद मिलती रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर- परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। आपके विरोधियों की कोई भी चाल आपके खिलाफ सफल नहीं हो सकेगी। आपके काम की सराहना होगी। मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि
आपको मानसिक भय और उलझन रहेगी, जिसके कारण आप को योग्य निर्णय नहीं ले सकेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। संतान की चिंता हो सकती है। काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। पेट सम्बंधी तकलीफ रहेगी। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कुंभ राशि
मन में भय और सुस्ती के कारण आप निराशा का अनुभव करेंगे। परिवार में संघर्ष और निकटस्थ लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। समय पर भोजन नहीं मिल सकेगा। नींद नहीं ले पाएंगे। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सार्वजनिक रूप से सम्मान को हानि न पहुंचे इसका ध्यान रखें।

मीन राशि
आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। मां की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी। किसी काम के पूरा ना होने से आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा। आपको नींद न आने से अस्वस्थता अनुभव होगा। पानी वाली जगहों से आज दूर ही रहें। मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad