आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

बुधवार,07 दिसंबर 2022
मेष राशि
आज दिनभर फायदेमंद स्थिति रहेगी। मेहनत आपको कामों में सफलता देगी। घर से संबंधित गतिविधियों में भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटास आ सकती है। इसलिए विवेक से काम लें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। उनकी समस्याओं का समाधान होने से उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना भी बढ़ेगी। बिजनेस में ज्यादातर समय मार्केटिंग के कामों में बिताएं। हालांकि फायदा होने के योग नहीं हैं। भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही न करें। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं। तनाव और चिंता जैसी स्थिति से परहेज करें। सकारात्मक रहने के लिए योगा, ध्यान जैसी गतिविधियों में भी ध्यान दें।
वृष राशि
योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे और बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। इसलिए व्यर्थ के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें। फाइनेंस संबंधी किसी भी गतिविधि में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आपका अपने काम को गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देना कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से गेट-टुगेदर संबंधी प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपका काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य बनने वाला है। किसी नजदीकी मित्र अथवा संबंधी की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपका संतुलित व्यवहार आपको किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। विवादित मामलों से दूर रहें और किसी की गलत बात को सहन ना करें। वरना अकारण ही लोग आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनकी देखभाल करना आपकी प्राथमिकता है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार बदलाव लाने की कोशिश करें। मौजूदा हालातों की वजह से बिजनेस में गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध अच्छे रखें। उनके सहयोग से व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा। घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।
कर्क राशि
भावनाओं में बहने की बजाय विवेक और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना लाभदायक रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलेगा। बच्चे की किलकारी संबंधित शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी योजनाओं पर भली-भांति विचार कर लें। ध्यान रखिए कि आपके इमोशनल स्वभाव की वजह से कोई आपका फायदा भी उठा सकता है। युवा वर्ग ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से कहीं अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।बिजनेस में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समाधान भी मिलते जाएंगे। इस वजह से आपके कामों में रुकावट नहीं आएगी। इस समय कहीं भी पैसा निवेश करने से बचें, धोखाधड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल कर लेंगे। दांपत्य संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखें। जबकि प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
सिंह राशि
कोई विपरीत परिस्थिति आने पर तनाव लेने की बजाय सकारात्मक रहें। इससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी बना रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट की योजना है, तो उस पर फिर से विचार जरूर करें। ये समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ तथा आलस में अपना समय व्यर्थ ना करें।कारोबार या ऑफिशियल मामलों में स्टाफ के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यक्षेत्र में व्यवस्था रहेगी। संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। ये आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से कोई बेहतरीन निर्णय लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
कन्या राशि
फायदे वाला समय है। पूरी ताकत अपने कामों पर लगा दें। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी भी गतिविधियां होंगी।दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी ना रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष भी जाहिर ना करें। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि इनके परिणाम आपको धीमी गति से ही मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ कहासुनी होने की आशंका है। व्यावसायिक अथवा ऑफिशियल यात्रा का भी प्लान बन सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।
तुला राशि
कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे तथा संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व भी संतुलित और सकारात्मक बनेगा। आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा। शॉपिंग का भी प्लान बन सकता है। किसी भी विशेष मुद्दे पर वार्तालाप करते समय यह ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना बढ़े। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। लेनदेन संबंधी मामलों में कुछ गलतियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए समय उचित नहीं है। हालांकि कोई भी परेशानी आने पर घर के बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी और आपका विवेक और आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे आज वही आपके पक्ष में आएंगे और संबंधों में भी सुधार आएगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें वरना आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। अगर किसी के साथ कोई प्रॉमिस किया है, तो उसे पूरा भी अवश्य करें। बिजनेस में काम करने के तरीके को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर पड़ोसी के साथ लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन रही है। कुछ कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग राजनीतिक गतिविधि का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में परिणित हो सकता है।
धनु राशि
कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा और इन के माध्यम से आपका कोई खास कार्य भी आसानी से संपन्न हो जाएगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे तनाव मिलने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। युवा वर्ग ज्यादा बेहतर पाने के चक्कर में वर्तमान उपलब्धि को हाथ से ना जाने दे। इस समय जैसा मिल रहा है, उसी में संतोष रखें। बिजनेस में नई योजना पर काम होगा और कामयाबी भी मिलेगी। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें। नुकसान हो सकता है। मानहानि भी संभव है। नौकरी में किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन की स्थिति बन रही है। परिवार में सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
मकर राशि
घर के किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर उत्सव का माहौल रहेगा। आज कोई ऐसी सुखद घटना घट सकती है कि आप खुद आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का आभास होगा। शॉपिंग आदि करते समय बिल अच्छी तरह जांच लें। आपके साथ ठगी हो सकती है। धन संबंधी किसी भी तरह का लेनदेन ना करें, तो बेहतर है। पैतृक संपत्ति संबंधी मसला उठने से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। विवेक और समझदारी से काम लें। बिजनेस में बेहतर एग्रीमेंट हासिल होंगे। अधिकतर काम उचित तरीके से बनते जाएंगे। विदेश से संबंधित कारोबारियों को बेहतर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में अपना उचित योगदान देने से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ राशि
घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बेहतर रिश्ता आने की संभावना है। मोबाइल अथवा ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। मनोरंजक कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्य बिगड़ भी सकते हैं। खर्चे ज्यादा रहेंगे। बेहतर है कि अपना उचित बजट बनाकर चलें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी के साथ सलाह मशवरा करना जरूरी है। सहजता से कार्य करें। व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। आपको कोई उचित सलाह मिलेगी। नए जनसंपर्क स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे।
मीन राशि
सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य भी बन सकता है। समय अनुसार अपने कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। कोई यात्रा संबंधी प्लान भी हो सकता है। कोई भी परेशानी आने पर वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों से सलाह लेने में परहेज ना करें। उनका मार्गदर्शन तथा सहयोग आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर को लेकर ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। सरकारी नौकरी वालों पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आप पूरे मनोयोग से उन्हें पूर्ण भी कर लेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात यादगार पलों में शामिल होगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।