उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग को मिले 84 नए MBBS डॉक्टर, दूरस्थ इलाकों में होगी तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग को 84 नए MBBS चिकित्सक मिले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर से पासआउट बॉन्डधारी डॉक्टरों को प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में तैनाती दी गई है। सरकार ने इन डॉक्टरों की सूची मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) को सौंप दी है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ चिकित्सा इकाइयों में इनकी नियुक्ति हो सके।
इन जिलों में हुई तैनाती
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने के लिए लगातार प्रयासरत है। बॉन्ड व्यवस्था के तहत इन डॉक्टरों को दुर्गम क्षेत्रों में प्राथमिकता दी गई है।
- पौड़ी और अल्मोड़ा – 15-15 डॉक्टर
- पिथौरागढ़ – 11 डॉक्टर
- बागेश्वर – 6 डॉक्टर
- चमोली और रुद्रप्रयाग – 9-9 डॉक्टर
- उत्तरकाशी और टिहरी – 7-7 डॉक्टर
- चंपावत – 5 डॉक्टर
20 दिन में ज्वाइन करना होगा, वरना होगी कार्रवाई
सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी बॉन्डधारी चिकित्सकों को 20 दिन के भीतर अपनी तैनाती स्थल पर योगदान देना होगा और अपनी उपस्थिति की सूचना संबंधित जनपद के CMO को देनी होगी।
इनकी नियुक्ति 5 साल के लिए संविदा पर होगी और अगर कोई डॉक्टर बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ अनुबंध के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!