पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं की मौत
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात आवारा पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 2 बजे श्रद्धालुओं की XUV कार (UP 76 Y 0777) कलेक्टर फार्म पीलीभीत-मझोला पोलीगंज मार्ग पर पहुंची थी, तभी अचानक सामने आवारा पशु आ गया। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के 7 सदस्य और 8 महीने की बच्ची सवार थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया, जहां इलाज के दौरान पुष्पा देवी (61) पत्नी अजय पाल और रत्नेश (38) पत्नी जोगेंद्र सिंह की मौत हो गई।
वहीं, अंकुर कुमार (चालक), मुन्नी देवी (अंकुर की पत्नी), जोगेंद्र सिंह (रत्नेश के पति), नबिया राठौर (परिवार का सदस्य) गंभीर घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल पीलीभीत में जारी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर है। पूर्णागिरी दर्शन की यात्रा अचानक मौत का सफर बन गई, जिससे पूरा गांव गमगीन हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!