उत्तराखंड: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद जनपद बागेश्वर में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 31 अगस्त को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी सोमवार को बंद रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने 31 अगस्त को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका है।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, बागेश्वर को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवकाश के बावजूद यदि किसी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी
आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना
आज का राशिफल (14 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!