उत्तराखंड में मातम: एक ही गांव के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 4 घायल

ख़बर शेयर करें 👉

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रिखणीखाल ब्लॉक में रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जान गंवाने वालों में सात महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

बैंक का काम निपटाकर गांव लौट रही थीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी कार्य से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 12 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के अधिवेशन की तैयारियां पूरी, मुकेश बोरा ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

हादसे में घायल एक महिला ने रिखणीखाल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल-अल्मोड़ा के डीएम बदले; 10 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

  • कान्ति देवी (45 वर्ष)
  • रेखा देवी (42 वर्ष)
  • अनिल देबराडा (48 वर्ष)
  • सुमित्रा देवी (50 वर्ष)
  • सुनीता देवी (45 वर्ष)
  • धनेश्वरी देवी (46 वर्ष)
  • सरोजनी देवी (38 वर्ष)
  • रजनी देवी (25 वर्ष)
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, फरवरी से 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ेगा दूध खरीद मूल्य; 295.52 करोड़ का बजट पास

हादसे में घायल

  • शशी देवी (35 वर्ष)
  • शकुन्तला देवी (45 वर्ष)
  • जगदीश सिंह
  • सत्यवती देवी (36 वर्ष)

एक ही गांव के आठ लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad