उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल-अल्मोड़ा के डीएम बदले; 10 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। वहीं, देहरादून और हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी (ADM) की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार, नैनीताल के जिलाधिकारी रहे IAS ललित मोहन रयाल को इस पद से हटाकर मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहे IAS अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। IAS दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ दोनों जिलों की प्रशासनिक कमान नए अधिकारियों को सौंप दी गई है।
IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव
कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के प्रबंध निदेशक IAS विनीत तोमर को उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, IAS निधि यादव को अपर सचिव के साथ निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारियों के भी तबादले
PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। कृष्ण कुमार मिश्र को हरिद्वार का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) बनाया गया है, जबकि वैभव गुप्ता को देहरादून का नया ADM नियुक्त किया गया है।
PCS पंकज कुमार उपाध्याय को ADM हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल और सुधीर कुमार को अल्मोड़ा में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल दुग्ध संघ के अधिवेशन की तैयारियां पूरी, मुकेश बोरा ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण