नैनीताल दुग्ध संघ के अधिवेशन की तैयारियां पूरी, मुकेश बोरा ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
लालकुआं, 27 नवंबर। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार, 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले अधिवेशन में जिलेभर की दुग्ध समितियों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, संघ की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन दुग्ध उत्पादकों और सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार रखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। अधिवेशन में उत्पादकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका यथासंभव मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का हित संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, दुग्ध व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने और सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिवेशन में प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान दुग्ध संघ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, वन भूमि से लेकर भर्ती और मानदेय तक लिए गए अहम फैसले
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (27 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: आनंद बर्द्धन से वापस ली तीन ऊर्जा निगमों की कमान, मीनाक्षी सुंदरम को मिली जिम्मेदारी; बीके गांगटे बने PCCF