देहरादून: राजस्व कार्यों के निपटारे के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे ये कार्यालय, आदेश जारी…
देहरादून। वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के सभी कार्यालय 30 मार्च (रविवार) को भी खुले रहेंगे। उत्तराखंड के महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति और बजट संबंधी कार्यों के समय पर संपादन के लिए यह निर्णय लिया गया है।
राज्यभर में समस्त उप-पंजीयक कार्यालयों में सामान्य कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी कार्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं और कार्यों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत