उत्तराखंड: शिक्षा विभाग को मिले 25 नए उप शिक्षा अधिकारी, इन क्षेत्रों में मिली पहली तैनाती, देखिए लिस्ट…
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग को 25 नए उप शिक्षा अधिकारी मिले हैं, जिन्हें प्रदेश के दूरस्थ विकासखंडों में नियुक्त किया गया है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार प्रदेश की विद्यालयी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में रिक्त पदों को भरा जा रहा है। चयनित अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद तैनाती दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली तैनाती
- अल्मोड़ा: दीक्षा बेलवाल (धौलादेवी), प्रशांत कुमार (भैसियाछाना), प्रज्ञानंद पलिहा (स्याल्दे), राजा रजनीश कर्ण (ताकुला), अंजली चंद (लमगड़ा)
- रुद्रप्रयाग: तनुजा देवराड़ी (जखोली), अजीत सिंह कर्णवाल (ऊखीमठ)
- नैनीताल: शुभम वर्मा (धारी), राशि बुधलाकोटी (बेतालघाट)
- चमोली: भूपेन्द्र ढौंडियाल (थराली), नेहा (पोखरी), योगेंद्र प्रसाद (देवाल)
- बागेश्वर: संजय कुमार भट्ट (कपकोट), हिमांशु बिष्ट (गरुड़)
- पिथौरागढ़: संस्कार त्रिपाठी (कनालीछीना), राजेश कुमार अटवाल (धारचूला), नीरज अधिकारी (गंगोलीहाट)
- उत्तरकाशी: सौरभ पाण्डेय (मोरी)
- पौड़ी: भारती गैरोला (कोट), मनोज कुमार जोशी (पोखड़ा), रवि कुमार (नैनीडांडा), किरन नेगी (रिखणीखाल)
- टिहरी: सुनील सिंह कार्की (भिलंगना)
- चंपावत: कमल भट्ट (बाराकोट)
- देहरादून: शिवानी कौशल (चकराता)
शिक्षा मंत्री ने सभी नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर