आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

बुधवार,21 दिसंबर 2022
मेष राशि

आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करें। लेकिन कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर ना लें तथा हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। घर परिवार से संबंधित विपरीत परिस्थितियों का आपसी सामंजस्य से समाधान निकालने की जरूरत है। धैर्य और शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। टेंशन लेना इसका हल नहीं है, उचित समय का इंतजार करें। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की योजनाओं पर विचार करें। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध खुशनुमा बने रहेंगे। नकारात्मक बातों का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे।

वृष राशि
काफी समय बाद करीबी लोगों के साथ गेट-टुगेदर होने से खुश होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई नया मार्ग भी प्रशस्त होगा। अभी आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। कहीं भी हस्ताक्षर करते समय पेपर वगैरा अच्छी तरह जांच लें। बच्चे अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में कुछ बाधाएं आने की वजह से तनाव में रह सकते हैं। उनका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। निजी वजहों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथियों की मदद से व्यवस्था अच्छी रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में गलतफहमियां आ सकती हैं। किसी अनुभवी की सलाह लेना जरूरी है। ऑफिशियल टूर हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।

मिथुन राशि
आज अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील भी संभव है। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर किसी खास व्यक्ति से उचित सलाह और मदद मिलेगी, जिससे आपका तनाव भी दूर होगा।पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखें। युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए, अन्यथा आपकी साख में भी कमी आएगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। बिजनेस में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बनी हैं उन पर पूरा ध्यान दें। ये परिवर्तन आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। ऑफिस में कोई समस्या आने पर उच्चाधिकारियों की मदद अवश्य लें। परिवार जनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता पारिवारिक माहौल को दूषित कर सकती है। इस बात का जरूर ध्यान रखें। अतिरिक्त कार्यभार को अपने ऊपर ना लें, क्योंकि इस वजह से तनाव और थकान हावी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  29 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कर्क राशि
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित काम हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी तथा घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। कोई भी मुश्किल आने पर घबराएं नहीं तथा अपनी सोच सकारात्मक रखें तथा समस्या का हल ढूंढें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस की वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करने पड़ सकते हैं। बिजनेस के काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। पैसा भी समय पर मिल जाएगा। अपने काम करने का तरीका किसी से शेयर न करें वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस का वातावरण तनाव मुक्त रहेगा। घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।

सिंह राशि
आज पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग आदि में मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय की स्थिति बेहतर होने से तनाव नहीं रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में परेशानी आने से तनाव रहेगा। धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। कुछ समय आत्म अवलोकन में भी जरूर लगाएं, तथा अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। नौकरी और बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। वास्तु के नियम का भी पालन करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी में गैर कानूनी कार्य में दिलचस्पी ना लें। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज़ संभाल कर रखें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।

कन्या राशि
बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। आपको आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अच्छी सफलता मिलने वाली है। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कभी-कभी अपने बारे में ज्यादा सोचने व स्वार्थ की भावना आने से कुछ संबंधों में दूरियां भी आ सकती हैं। अगर आपके इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग किया जाए, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारी में और ज्यादा मेहनत करें। बिजनेस में मौजूदा स्थितियों पर ही ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले कुछ दिनों में दिखेंगे। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक लोगों के बीच उचित सामंजस्य व प्रेम बना रहेगा।। मित्रों के साथ भी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  29 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

तुला राशि
आज कोई भी काम प्लानिंग से करना और पॉजिटिव रहना आपको उचित दिशा प्रदान करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सोसाइटी संबंधी किसी कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें। इससे आपको उचित पहचान मिलेगी। युवा वर्ग इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना आप को मुश्किल में डाल सकता है। इस समय वाहन चलाते समय भी अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है। संबंधियों के साथ अनबन अथवा मनमुटाव की स्थिति न उत्पन्न होने दें। व्यवसाय से संबंधित किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी फंस सकता है। इसलिए सावधान रहें। विस्तार संबंधी किसी योजना पर विचार हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों का अपने कार्यस्थल पर सुकून भरा माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अथवा खास वस्तु को खुद ही संभालकर रखें, दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। इनकम टैक्स अथवा लोन से संबंधित कोई झंझट आ सकता है, इन गतिविधियों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। कारोबार में विस्तार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसमें रुकावटें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से अनुभव और मार्गदर्शन लें। हालांकि व्यवस्था में कुछ सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।परिवारजनों तथा जीवन साथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा और आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।

धनु राशि
आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे चल रहे तनाव से राहत मिलेगी और वर्तमान गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा गलतफहमी अथवा मानहानि जैसी स्थिति भी बन सकती है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। आप की चंचलता और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकती है। बिना सोचे-समझे कोई भी रिस्क ना लें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई भी फैसला लेते समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। ऑफिस में कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव से सकारात्मक वातावरण रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका आपस में नजदीकियां बनाए रखने के लिए एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।

मकर राशि
आज कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। घर में संबंधियों के आगमन से मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा तथा विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी।कोई भी निर्णय तुरंत लें। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल जाएंगी। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। आज कहीं भी पैसा निवेश ना करें, नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग को अपने करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है। राजनैतिक और व्यावसायिक लोगों से आपके संबंध लाभदायक साबित होंगे। कोई रुका हुआ राजकीय कार्य भी आज हल हो सकता है। नौकरी में कोई इंक्वायरी होने की स्थिति बन रही है। पति-पत्नी के बीच कुछ असमंजस जैसी स्थिति रहेगी। इसका असर घर के वातावरण पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  29 मार्च का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कुंभ राशि
आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आपसी सामंजस्य से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी उचित रहेगा। टैक्स संबंधी कार्यों को भी आज पूर्ण रूप से निपटा लें। विद्यार्थी व्यर्थ की मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय नष्ट ना करें। रुपए-पैसे के लेन-देन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी बरतें, कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा हस्तक्षेप करने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने से घबराए नहीं। अभी का संघर्ष और परिश्रम निकट भविष्य में उत्तम परिणाम देने वाला है। सिर्फ प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल कुछ नकारात्मक ही रहेगा। परिवार जनों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। युवा प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन रचनात्मक और मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे आपको उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। सामाजिक तथा सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेंगे। घर में परिवर्तन संबंधी कुछ प्लानिंग चल रही है, तो जल्दबाजी ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा करें और अपने बजट का भी ध्यान रखें। भाइयों तथा निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। व्यवसाय में इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट के प्रमोशन पर ध्यान देना जरूरी है। कोई भी उधार या लोन लेते वक्त उस पर दोबारा सोच-विचार जरूर कर लें। नौकरीपेशा लोग ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे और इससे कंपनी को भी फायदा होगा। किसी मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादापूर्ण रखें।