जल्द करें आवेदन! सहायक लेखाकार के 63 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 63 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभागवार पदों का विवरण:
- शहरी विकास विभाग – 35 पद
- सहकारिता विभाग – 8 पद
- कारागार प्रशासन – 6 पद
- नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग – 3 पद
- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय – 1 पद
- प्राविधिक शिक्षा विभाग – 1 पद
- आयुर्वेदिक विभाग – 1 पद
- पिटकुल – 2 पद
- कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) – 4 पद
- सूचना आयोग (रिकॉर्ड कीपर/स्टोर कीपर) – 1 पद
- प्राविधिक शिक्षा परिषद (कैशियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर) – 1-1 पद
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू – 5 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 29 अप्रैल 2025
- आवेदन में संशोधन – 5 से 7 मई 2025
- लिखित परीक्षा तिथि – 6 जुलाई 2025
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/ओबीसी – ₹300
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग – ₹150
महत्वाकांक्षी अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें ताकि यह सुनहरा मौका हाथ से न निकल जाए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!