आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

सोमवार,02 जनवरी 2023
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य यथावत प्रगति की ओर बनते रहेंगे। कार्यस्थल में आपकी कार्यशैली की प्रसंशा संभव है। जमीन,वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी। लेक़िन जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृष राशि
आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ी बहुत भागदौड़ व व्यस्तता रह सकती है। कामकाज के सिलसिले में भ्रमण भी हो सकता है। विदेश यात्रा भी संभव है। हालाँकि धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आय के साधनों में सुधार होगा। यदि आप किसी उद्देश्य विशेष की पूर्ति हेतु संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा संभव है। यद्यपि क्रोध व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति पर आपको नियंत्रण रखना होगा। दम्पत्यजीवन में रहने वाले मतभेद दूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कर्क राशि
आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। यद्यपि कार्य स्थल में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। भावनाओं पर भी नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।

सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। प्रोपर्टी आदि स्थाई संपत्ति में निवेश संभव है। हालाँकि कामकाज को लेकर भगदौड़ की अधिकता भी रह सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली को अन्य लोगों के साथ शेयर ना करें, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें, तो आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाज़ी हो सकती है। भावनाओं पर भी नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय वर्ग से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती है। यद्यपि निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाज़ी से बचना होगा।

वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, तो,उसमें अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। हालाँकि आज आपको ऐसे कार्यों में हाथ डालने से बचना चाहिए जिसमें जोखिम की संभावना रहती हो।

धनु राशि
आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा संघर्ष की स्थिति भी बन सकती है। यद्यपि लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। वैचारिक तौर पर आप सकारात्मक रहने वाले हैं। फिर भी पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की ज़रूरत रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं,तो आज आपके लिए कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं,लेक़िन जोखिम वाले कार्यों में हाथ डालने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं।आपका कॉन्फिडेंस लेविल अच्छा रहेगा व परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आज भी उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आर्थिक संबंधी योजनायें हल होंगी। रुके हुए कार्य बनने शुरु हो सकते हैं। शिक्षा व विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी। यद्यपि मानसिक अस्थिरता व नेत्र विकार रह सकता है।