Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ख़बर शेयर करें 👉

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम लोगों जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए.

समय पर समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को लंबित न रखा जाए. उनका समयबद्ध प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है. इसमें प्रशासन की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है. अधिकारियों को जनता की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.

विकास कार्यों नागरिक सुविधाओं पर चर्चा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों स्थानीय जरूरतों को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए.

कई जनप्रतिनिधि अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय मौजूद रहे. इसके अलावा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ''देवभूमि परिवार आईडी'', धामी ने किया पोर्टल का उदघाटन्
Ad Ad Ad Ad