उत्तराखंड: यहां अज्ञात शख्स ने युवती पर फेंका तेजाब, पहले भी कर चुका है हमला।
चम्पावत। जनपद के टनकपुर क्षेत्र में एक युवती पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने एसिड अटैक का अंदेशा जताते हुए कोतवाली पुलिस से मौखिक शिकायत की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस युवती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, टनकपुर निवासी एक परिवार ने पुलिस से की मौखिक शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी पर दो दिन पहले रात के समय तेजाब फेंका गया। बताया कि तेजाब की कुछ मात्रा युवती के कपड़ों में पड़ी, जिससे कपड़े झुलस गए। आरोप है कि कुछ समय पहले भी अज्ञात शख्स ने इस युवती को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि यह शख्स इस युवती को नुकसान क्यों पहुंचाना चाह रहा है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
शहर के एक परिवार ने अपने यहां की एक युवती पर तेजाब से हमले का अंदेशा जताया है। हालांकि उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है सिर्फ मौखिक शिकायत की है। इस परिवार ने पुलिस सुरक्षा भी मांगी है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का पता चल पायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!