बिन्दुखत्ता:- नव ज्योति रामलीला : धनुष यज्ञ और परशुराम–लक्ष्मण संवाद लीला का हुआ मंचन दर्शक हुये भावविभोर
बिन्दुखत्ता। ट्राली लाइन में नव ज्योति रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित तृतीय दिवस की रामलीला में धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लीला में आए हुए मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, गोविंद फुलारा सहित कई सम्मानितों द्वारा दीप प्रज्वलित कर आज की रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कविराज धामी ने मुख्य अतिथियों को बैच पहनाकर सन्मानित किया।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कविराज धामी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक, प्रबन्धक रमेश कुनियाल, सचिव किशन रावत, कोषाध्यक्ष दिनेश जीना, उपप्रबंधक नवीन पाठक, उपसचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह दानू, संजय लोहनी, मोहन पांडे, स्ट्रेच प्रबन्धक सोबन सिंह कुलेगी, डारेक्टर कैलाश जोशी, कमल मिश्रा, उमेश बिष्ट, कंचन सिंह बिष्ट, दीपक पांडे, ललित जोशी व कमेटी के सभी पदाधिकारी सदस्य सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा