मर्यादा पुरषोतम भगवान राम के आदर्शों से हमें प्रेरणा मिलती है: मोहन बिष्ट
बिन्दुखत्ता। यहां नव ज्योति रामलीला कमेटी के तत्वाधान में इन्द्रानगर ।,।। ट्राली लाइन में आयोजित रामलीला मंचन का मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभरम्भ किया। रामलीला के अष्टम दिवस में स्थानीय कलाकारों द्वारा राम सेतु का स्थापना रावण अंगद संवाद का भव्य मंचन किया गया।

इस दौरान मोहन बिष्ट ने कहा मर्यादा पुरषोतम भगवान राम के आदर्शों से हमें प्रेरणा मिलती है। श्री बिष्ट ने रामलीला के सफल संचालन के लिए कमेटी के अध्यक्ष और सभी प्रबंध कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं और कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से इस प्रकार के बड़े आयोजन सफल होते हैं।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कविराज धामी व कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मोहन बिष्ट समेत विशिष्ट अतिथि देवेन्दर सिंह बिष्ट को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। मंचन के शुभ अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कविराज सिंह धामी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक, सचिव किशन रावत, प्रबंधक रमेश कुनियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश जीना , पूर्व कोषाध्यक्ष भीम सिंह रावत, उप प्रबंधक नवीन पाठक, उपसचिव राजेन्द्र बिष्ट , सांस्कृतिक संयोजक प्रेम सिंह दानू, संजय लोहनी, भंडार इंचार्ज संजय कांडपाल, राम सिंह धामी, कमल मिश्रा, राकेश देवाड़ी, सोनू पांडे सहित कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित क्षेत्र की सैकड़ों जनता ने भगवान श्री राम के इस मंचन आनन्द लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!