जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, अल्मोड़ा का चुनाव संपन्न — नई कार्यकारिणी घोषित
अल्मोड़ा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, जनपद अल्मोड़ा का चुनाव शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में 2 अप्रैल 2026 को होटल शिवालिक रिट्रीट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा एवं डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी, प्रांतीय सचिव राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड डॉ दीपक गंगवार की विशेष उपस्थिति रही।

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री नवीन चंद्र जोशी, निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा तथा श्री सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया—
अध्यक्ष: डॉ. कपिल शर्मा
उपाध्यक्ष: डॉ. दीपक कुमार
सचिव: डॉ. अनुपमा त्यागी
उप सचिव: डॉ. शोभा सनवाल
आय-व्यय निरीक्षक: डॉ. सुधीर सोनी
मीडिया प्रभारी: डॉ. मंजू पाल
इस अवसर पर उपस्थित समस्त चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गईं। सभी ने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाएगी तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी