देहरादून आपदा के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और DM सविन बंसल का आमना-सामना, वीडियो वायरल
देहरादून। उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों के बीच एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। देहरादून में आपदा का जायज़ा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीएम सविन बंसल के बीच मौके पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री गणेश जोशी ने डीएम से नाराज़गी जताते हुए कहा— “काम वाम ठीक कर ले अपना।” इस पर डीएम ने शांत स्वर में पूछा— “क्यों, क्या हुआ?”। मंत्री ने जवाब दिया कि “रात को मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर ने फोन उठा लिया, लेकिन सुबह जब मैंने सीएम के यहां फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ।”
वीडियो में दिख रहा है कि बातचीत के दौरान मंत्री का लहजा सख्त रहा, जबकि डीएम सविन बंसल हाथ जोड़कर चुपचाप वहां से निकल गए।
इस घटना ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक ओर राज्य आपदा से जूझ रहा है, वहीं राहत और बचाव कार्यों के बीच मंत्री और डीएम की यह नोकझोंक चर्चा का विषय बन गई है।
सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कई लोग इसे “बेहद असंवेदनशील वक्त” पर हुई अनावश्यक बयानबाजी बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे मंत्री और अफसर के बीच तालमेल की कमी का नतीजा मान रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत