देहरादून: CM धामी का लोक निर्माण विभाग को कड़े निर्देश, 31 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसे अभियान के रूप में चलाने और हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई उच्च स्तरीय बैठक में धामी ने कहा कि इस बार मानसून के दौरान प्रदेश में आपदाओं ने सड़क नेटवर्क को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। कई जिलों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आम जनता और वाहनों के आवागमन में दिक्कतें बनी हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें आ रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखते हुए गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत