देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, जल्द करें रजिस्ट्रेशन
देहरादून। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आगामी 16 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। जिसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रिपोर्टस के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 16 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए फार्मा- मैन्यूफैक्चर, सिक्योरिटी, बैंकिंग, सेल्स मार्केटिंग सहित कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
आठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के युवा प्रतिभाग कर सकते है। कंपनी भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी।
विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume) मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल