Uttarakhand: गणतंत्र दिवस परेड में सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
देहरादून। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान शुक्रवार को यहां निकाली गयी झांकियों में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्रदर्शित इस झांकी के लिए पहला पुरस्कार सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी और संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के एस चौहान को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया।
तिवारी ने कहा कि ‘विकसित उत्तराखण्ड’ विषय पर बनाई गई झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की एक महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना तथा कौंणी की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है।
उन्होंने बताया कि झांकी के मध्य भाग में ‘होम स्टे’ को दिखाया गया है जिससे पहाड़ों में हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, स्वयं सहायता समूह में कार्य करते हुए स्थानीय महिलाओं व सुदूर पहाडों में सौर ऊर्जा तथा मोबाईल टावर को दिखाया गया है।
उन्होंने बताया कि झांकी के आखिरी भाग में ऑल वेदर सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोप-वे तथा भारत के प्रथम गांव माणा के लिए सड़क संपर्क को दर्शाया गया है। इन योजनाओं से उत्तराखंड में यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है।
झांकी की डिजाइन, अवधारणा व निर्माण चौहान के निर्देशन में किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल