पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम धामी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, नगला नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों को नियमितीकरण करने की रखी मांग
देहरादून/नगला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगला वासियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर नगला नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करने की मांग रखी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंतनगर के संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, नगला आदि मालिन बस्तियों में सन 1962 से काबिज हैं तथा मलिन बस्ती के रूप में काबिज रहते धीरे-धीरे लगभग 60 वर्षों में कुछ कच्चे व कुछ पक्के मकान बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं गत वर्षो में उत्तराखंड सरकार द्वारा मलिन बस्तियों की पुरानी आबादियों का नियमितीकरण करके उन्हें मालिकाना हक दिया गया परंतु नगला नगर पालिका क्षेत्र की पुरानी मलिन बस्ती इसमें शामिल नहीं हो पाई क्योंकि तब नगला नगर पालिका अस्तित्व में नहीं आई थी।

अन्य नगर पालिका पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र के मलिन बस्तियों को नियमितीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि सन 1960 में बसे नगला में पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारी, मजदूर, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग निवास करते हैं। नगर पालिका नगला के मलिन बस्तियों को भी नियमितीकरण करने एवं नगला के निवासियों को माननीय उच्च न्यायालय से न्याय दिलाए।
जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू से फोन पर वार्ता कर नगला नगर पालिका क्षेत्र के मलिन बस्तियों के नियमितीकरण करने हेतु शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया।
इस दौरान महेंद्र वाल्मीकि, सुनील रोहिल्ला, रमेश बिष्ट, देवेश पंत, अनिल रावत, शेर सिंह, घनश्याम यादव, विदेशी प्रसाद, संजय यादव, भगवान सिंह रावत, शिव शंकर यादव, अनिल रावत, मथुरा दत्त पांडे, देवेंद्र कुमार, संजय, हीरा सिंह, सुनील कुमार, माता दिन, मोहित, गोविंद, पुष्पा लोहनी, पीतांबर, निर्मला रावत, मानव देवी, कालिका देवी, गेंदा देवी, रेखा, आरती, मोहित, पुष्कर, देवकी देवी ,भगवान दास, मंजू नेगी, गीता, विमला रावत, कुसुम, शशि, मुकेश ,हीरा देवी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश