देहरादून: जिम ट्रेनर नदीम अंसारी पर हिंदू छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में स्थित एक जिम से जुड़ा छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। फिट एंड फाइन जिम में ट्रेनिंग के लिए आने वाली एक छात्रा ने जिम के ट्रेनर नदीम अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अश्लील टिप्पणियां करता था और आपत्तिजनक इशारों के जरिए उसे परेशान कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उसे ब्लैकमेल करने और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।
छात्रा का आरोप है कि 26 दिसंबर को जिम परिसर के भीतर उसके साथ अश्लील हरकत की गई, जिससे वह भयभीत हो गई। घटना के बाद वह कई दिनों तक डर के माहौल में रही और अंततः हिम्मत जुटाकर क्लेमेंट टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रेनर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता क्लेमेंट टाउन स्थित जिम पहुंचे और आरोपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए जिम परिसर के आसपास तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से हालात काबू में कर लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है और जिम जैसी जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!