राज्य स्तरीय कबड्डी में नैनीताल बना चैंपियन, बिंदुखत्ता के बच्चों ने दिखाया दम — आखिरी मिनटों में पलटी बाजी
देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंडर-11 कबड्डी मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
13 जनपदों के बीच हुए इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने टिहरी को 32-31 के करीबी अंतर से मात दी। मुकाबला इतना रोमांचक था कि अंतिम तीन मिनट तक टिहरी टीम दो अंकों की बढ़त बनाए हुए थी। लेकिन अंतिम क्षणों में नैनीताल के राइडर कृष और डिफेंडर ध्रुव व सौरभ के शानदार प्रदर्शन ने मैच का पासा पलट दिया और नैनीताल ने जीत दर्ज कर ली।
इस जीत में हल्द्वानी ब्लॉक के बिंदुखत्ता ग्राम के चार बच्चों का अहम योगदान रहा। इसके अलावा तीन खिलाड़ी भीमताल, एक रामनगर और तीन हल्द्वानी से थे।
गुरुवार को हुए समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
SKM कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर कमलेश पाठक ने कहा कि यह बिंदुखत्ता के लिए गौरव का क्षण है। वहीं कोच अनीता और पूरन सिंह नयाल ने कप्तान ध्रुव सहित सभी खिलाड़ियों — कृष, सौरभ, धीरज, हिमांशु, मनीष, भावेश, आकाश, पीयूष, श्याम, कृष्णा और अक्षत — को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!