किराए के मकान में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़
देहरादून। दून पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए हरबर्टपुर में किराये के मकान से जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से केयर टेकर समेत 05 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस धंधे का मास्टरमाइंड राजकुमार अब भी फरार है।
गोपनीय सूचना पर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और विकासनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार रात सोनिया बस्ती, हरबर्टपुर में छापेमारी की। इस दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने वहां से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की।
पकड़े गए केयर टेकर जय नारायण शर्मा ने बताया कि मकान को राजकुमार नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था। राजकुमार बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों से सौदेबाजी फोन पर होती थी और मकान पर पहुंचने पर पैसे लेकर उन्हें महिलाओं के पास भेजा जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जय नारायण शर्मा (उत्तरकाशी), हरि किशोर (देहरादून), विक्की (हरबर्टपुर), आंचल (उत्तर प्रदेश, हाल-हरियाणा) और सिमरन चौधरी (गाजियाबाद) शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक फरार आरोपी राजकुमार पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत