Uttarakhand: पहली महिला मुख्य सचिव होंगी वरिष्ठ IAS राधा रतूड़ी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई। 1988 बैच की आइएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी राज्य की नई मुख्य सचिव होंगी। वह मुख्य सचिव डा.एसएस संधु का स्थान लेंगी। मुख्य सचिव संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। राधा रतूड़ी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।

उत्तराखंड आईएएस काडर में हालांकि, राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं, लेकिन मध्यप्रदेश काडर की रही राधा काडर परिवर्तन के चलते अपने 88 बैच में सबसे नीचे पायदान पर आ गई थी। आईएएस रतूड़ी ने अपनी सादगी से भी अलग पहचान बनाई है। उनका रिटायरमेंट मार्च, 24 में है। उत्तराखंड में इससे पहले भी कई सीनियर महिला आईएएस अफसर रही हैं, पर वे मुख्य सचिव की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाई।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी राधा रतूड़ी का ब्यूरोक्रेसी का टाप बास बनाने का सिग्नल दे चुके हैं। विदित है कि राधा रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी भी पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे। मौजूदा मुख्य सचिव डा. संधु भी 88 बैच के आईएएस हैं, एक्सटेंशन के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी का चीफ कौन होगा इस पर अब सस्पेंस खत्म होने जा रहा है. फिलहाल प्रदेश में डॉ एसएस संधू मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं. 31 जनवरी को उनका सेवा विस्तार खत्म होने जा रहा है. ऐसे में मुख्य सचिव एसएस संधू को फिर से दूसरा सेवा विस्तार मिलेगा या फिर नंबर टू पोजीशन पर मौजूद राधा रतूड़ी की ताजपोशी की जाएगी।इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है राधा रतूड़ी का नया मुख्य सचिव बनना तय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad