धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर पॉलिसी का आ सकता है प्रस्ताव….
देहरादून। धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सर्विस सेक्टर पॉलिसी का प्रस्ताव आ सकता है। बैठक में कर्मियों को प्रमोशन में शिथिलीकरण का लाभ देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।
वहीं, कार्मिक विभाग यह प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रख सकता है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात 150 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा उद्योग, राजस्व, वित्त, गृह विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान