उत्तराखंड: शासन ने इन पीसीएस अधिकारियों का किया स्थानांतरण,…..देखें सूची
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की है। तबादला सूची में राजधानी देहरादून, गढ़वाल तथा शासन में तैनात अफसर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
तबादला सूची के मुताबिक किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी। मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया।
स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी। राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया ह,उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया ।
शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी। चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया ।
युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया । अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया। नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल