उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों को धामी सरकार ने दी नए साल की सौगात, DA को लेकर बड़ा आदेश जारी…
देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार ने कर्मचारियों को नए साल की सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन ने सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों के कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। जिससे कर्मियों के चेहरे पर खुशी की लहर है।
सचिव विनय शंकर पाण्डेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवा एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतमान आहरित कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2022 एवं 1 जनवरी 2023 से मिलेगा।
सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्वां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212 प्रतिशत से 221 प्रतिशत एवं 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत क्रमशः किया गया है।
साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल