उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा ट्रक , चालक की दर्दनाक मौत
देहरादून। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है । यहां हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह सरकारी राशन से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के जैती गांव निवासी त्रिलोक सिंह (40) पुत्र देव सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह विकासनगर स्थित एफसीआई के गोदाम से सरकारी राशन लेकर एक ट्रक त्यूणी जा रहा था। इस दौरान मेलीथ क्वानू के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक के पलटने के दौरान चालक छिटककर बाहर गिरा और ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक चालक के शव को 300 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के जैती गांव निवासी त्रिलोक सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र देव सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में सड़क का पुश्ता बैठने के चलते ट्रक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया घटना की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल