उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी: अगले 3 घंटे इन जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार 7 अगस्त को दोपहर 3:25 बजे से शाम 6:25 बजे तक तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में मध्यम बारिश, तेज बौछारें और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

अलर्ट के दायरे में आने वाले जनपदों में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार केदारनाथ, जोशीमठ, मुनस्यारी, गंगोत्री, रुद्रपुर, खटीमा, रानीखेत और इनके आस-पास के क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। लोगों को इस दौरान सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई

आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वह मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और अलर्ट को गंभीरता से लें।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad