बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती; कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी
लालकुआं। बिंदुखत्ता के संजय नगर नंबर-3 स्थित अंबेडकर पार्क में 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर पार्क सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहेब की जयंती बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीवान राम उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
समारोह के दौरान बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को याद किया जाएगा। इस अवसर पर “जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं पा लेते, तब तक कानून द्वारा दी गई कोई भी आजादी आपके किसी काम की नहीं है” जैसे उनके प्रेरणादायक संदेशों को भी साझा किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों और आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।


देहरादून दौरे से पहले अलर्ट मोड में सीएम धामी, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
आज का राशिफल (13 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!